Explore the latest social service projects, blood donation camps, and cultural events organized by Marwari Yuva Manch (MYM) Jamshedpur.
मई 2026
🚰 अमृत धारा नवीनीकरण 🚰
अमृत धाराओं का सौंदर्यीकरण एवं मरम्मतीकरण जारी है
31 मई जल महोत्सव - 2026 💧🌱
मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा एवं आकृति व्हील्स द्वारा जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना हेतु एक अनूठी पहल!
100 घड़े (शीतल जल हेतु) 🏺
100 पौधे (हरियाली हेतु) 🌱
100 सिकोड़े (पक्षियों हेतु) 𓅭
कार्यक्रम प्रायोजक: श्री अशोक गोयल जी एवं श्री अभिषेक भालोटिया जी। हृदय से आभार!
आगामी पहल: जून महीने में 7 स्थाई 'अमृतधारा' (प्याऊ) की सौगात जल्द!
जिला अग्रवाल सम्मेलन के तिरुपति बालाजी महाप्रसादम में सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
24 मई को श्रीराम मंदिर बिस्टुपुर में 3000 से अधिक श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में शीतल छाछ प्रदान की गई। 🥛
24 मई को बिस्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज हिंदी स्कूल में स्थाई अमृतधारा का लोकार्पण किया गया। 💧
यह अमृतधारा स्व० बजरंग लाल जी एवं बर्फी देवी मेंगोतिया की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र श्री सांवरमल अग्रवाल द्वारा प्रदत्त है। 🤝
22 May
विश्व जैव विविधता दिवस 🌿🌎
आज को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 🌳
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हमने लगाए 25 पौधे।
22 मई को जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में दिव्यांग छात्रों हेतु व्हीलचेयर सेवा का आयोजन किया गया। 🤝
यह सेवा कार्य समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। 💖
17 मई
सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
रविवार को प्रातः 7:15 बजे से 9:00 बजे तक बिस्टुपुर स्थित जी टाउन ग्राउंड के बाहर लगाया गया था।
इसमें मधुमेह, रक्तचाप एवं वजन की निःशुल्क जांच की गई, जिसमें लगभग 115 व्यक्तियों ने लाभ उठाया। 🤝⚕️🩸📊।
16 मई
शनि जयंती के शुभ अवसर पर सेवा कार्य आयोजित किया। 🧊
भीषण गर्मी में शनि मंदिर, आदित्यपुर मोड़ पर राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल शरबत वितरित किया गया। 💧 लगभग 3500 लोगों ने इस पहल का लाभ उठाया।
समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता बनी हुई है।
12 मई
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग कर्मियों का सम्मान! 🩺💙
राजस्थान सेवा सदन (जुगसलाई) में सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति नर्सों को सम्मानित किया गया। उनके अथक परिश्रम और मानवता के प्रति अटूट सेवा भावना को हमारा सादर नमन।
11 मई
जीव दया कार्यक्रम के तहत को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं राम मंदिर में सेवा कार्य
इसमें कुत्तों को बिस्कुट और कबूतरों को दाना खिलाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए 5 सिकोड़े की व्यवस्था भी की गई। 🕊️🐾💧
10 मई
मातृ दिवस पर शाखा ने अंत्योदय आश्रम, पार्वती घाट में सेवा कार्य का आयोजन किया।
हमने माताओं के साथ समय बिताया, केक काटकर उनका सम्मान किया तथा पोहा, इडली, बूंदीया और भुजिया वितरित की। 🙏
9 मई
पश्चिमी विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय जी से शिष्टाचार मुलाकात की गई।
विधायक जी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही मासिक मुखपत्र 'युवांतरण अंक 1' प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने शाखा की कार्यशैली और युवा साथियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया।🤝
9 मई
मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा जुगसलाई विधानसभा के विधायक श्री मंगल कालिंदी जी से शिष्टाचार मुलाकात की गई।
उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मासिक मुखपत्र 'युवांतरण अंक 1' भेंट किया गया। 📖
विधायक जी ने हमारे कार्यों की सराहना की और भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन
8 मई
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया और शाखा का मासिक मुखपत्र “युवांतरण अंक 1” भेंट किया गया। उन्होंने मंच के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। 🙏🏼
8 मई
विधायिका श्रीमती पूर्णिमा साहू से शिष्टाचार मुलाकात की गई। 💐
उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही अप्रैल माह का मासिक मुखपत्र 'युवांतरण अंक 1' भी प्रस्तुत किया गया। 📰
उन्होंने हमारे प्रयासों की सराहना की और पूरे वर्ष के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
3 मई
विश्व प्रेस दिवस के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के कर्मठ पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया, पत्रकारों के निस्वार्थ सेवा भाव को सराहते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न (उपहार) भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
1 मई
श्रमिक दिवस पर समाज के सजग प्रहरियों (श्रमिकों) को सम्मानित किया गया। चिलचिलाती धूप से राहत देने हेतु 15 श्रमिकों को जूते एवं सभी के बीच 50 दर्जन केलों का वितरण किया गया।
अप्रैल 2026
23 अप्रैल
फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2026 विजेता श्रेया अग्रवाल को उनके निवास पर भव्य रूप से सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
21 अप्रैल
भीषण गर्मी के कारण "वाटर ऑन व्हील्स" सेवा कार्य प्रारंभ किया गया। 💧 इसका उद्देश्य शहर में जरूरतमंदों और राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। 🤝 महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने इस पहल की सराहना की, इसे अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक बताया।
21 अप्रैल
सिविल सेवा दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया । श्री तौकीर आलम (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया। 💐
21 अप्रैल
सिविल सेवा दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया। श्री नागेंद्र पासवान (उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम) को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया।
19 अप्रैल
गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना सच्ची जनसेवा है
17 अप्रैल
वैशाख अमावस्या पर गौ सेवा! 🚩🐄टाटानगर गौशाला में गौमाताओं को भोजन (गुड़, चोकर व हरी सब्जियां) कराया गया। जीव दया की दिशा में एक और सार्थक प्रयास।
12 अप्रैल
एकदिवसीय रक्तदान शिविर के पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर ७९६ यूनिट रक्त एकत्रित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित
7 अप्रैल
स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित शिविर में 80 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, शुगर टेस्ट एवं वजन की निःशुल्क जांच
मार्च 2026
3 मार्च
हास्य कवि सम्मेलन
8 मार्च
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस